प्रश्न यह अश्लील है, पैदा हुई क्यों लड़कियां ?
घर की दीवारें लाँघ कर बाहर गयी क्यों लड़कियां?
वो सांस्कृतिक कार्यक्रमों , में उम्र सीमा बांधते|
खोल कर उनके मुखौटे घर से क्यों भागी लड़कियां?

है किसी की बहन , किसी की बेटी लड़कियां
फिर क्यों चौराहों पर, घूरी जाती हैं लड़कियां ?
वक्त बदला है, वो जल्दी ही उतार फेकेंगी |
चूड़ियों की हथकड़ी और पायलों की बेड़ियाँ |

न जाने कितने रूपों में हैं प्यार लुटती लड़कियां|
जिंदगी की धूप में , छाँव हैं ,ये लड़कियां|
किस सम्मान के नाम पर हैं, क़त्ल की जा रही?
इक आदत भाई के खातिर रोती हैं कितनी लड़कियां|

...... unknown .....

2 comments:

  1. न जाने कितने रूपों में हैं प्यार लुटती लड़कियां|
    जिंदगी की धूप में , छाँव हैं ,ये लड़कियां|
    किस सम्मान के नाम पर हैं, क़त्ल की जा रही?
    इक आदत भाई के खातिर रोती हैं कितनी लड़कियां

    ye line kafi aachi lagi anmol gee

    ReplyDelete